21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

डिजिटल अरेस्ट ठगी प्रकरण में सातवां आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhडिजिटल अरेस्ट ठगी प्रकरण में सातवां आरोपी गिरफ्तार...

Date:

थाना नेवई पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में फरार चल रहे सातवें आरोपी लाईक अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 अप्रैल 2025 को फरियादिया नम्रता चन्द्राकर के आवेदन पर अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर फरियादिया के पिता को वीडियो कॉल किया गया और उनके नाम से जुड़े खाते में 2 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग होने की बात कहकर डराया गया। गिरफ्तारी के भय से आवेदिका परिवार की संपत्ति संबंधी जानकारी जुटाई गई और अलग-अलग खातों में 54 लाख 90 हजार रुपये ठगी कर जमा कराए गए।

इस मामले में पुलिस अब तक राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर, दीपक गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, ऋषिकेश जोशी और चंदन बालकरण सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फरार आरोपी लाईक अहमद, निवासी गोण्डा (उ.प्र.), लखनऊ जेल में अन्य साइबर अपराधों में निरुद्ध पाया गया। थाना नेवई पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ लाकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर दिया। अब तक इस प्रकरण में कुल 07 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related