27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

जामुल पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, मां-बेटा गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhजामुल पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, मां-बेटा गिरफ्तार...

Date:

जामुल। थाना जामुल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गणेश नगर जामुल स्थित एक मकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी का जेवरात अपनी मां को देता था और मां उसे खपाने का काम करती थी।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी सुदर्शन कुमार कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त को उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों से कुल 5 लाख 50 हजार रुपए के जेवरात खुर्सीपार और दंतेवाड़ा से बरामद किए हैं। चोरी के पैसों से आरोपी ने आईफोन भी खरीदा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related