36.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर का बड़ा ड्रग पैडलिंग केस: नव्या मलिक की रिमांड खत्म, आज फिर होगी कोर्ट में पेशी…

HomeChhattisgarhरायपुर का बड़ा ड्रग पैडलिंग केस: नव्या मलिक की रिमांड खत्म, आज...

Date:

रायपुर : 04 सितम्बर

रायपुर। जिले में सामने आए बड़े ड्रग पैडलिंग केस में मुख्य आरोपी नव्या मलिक की पांच दिन की पुलिस रिमांड गुरुवार को समाप्त हो गई। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, पुलिस अब उसे दोबारा अदालत में पेश करेगी। रिमांड बढ़ाने की मांग की जाएगी या नहीं, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान नव्या ने कई अहम खुलासे किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पूछताछ में नव्या ने बताया कि वह शहर के कई रसूखदार कारोबारियों, राजनीतिक नेताओं और बड़े अफसरों के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि उसके नेटवर्क में 50 से ज्यादा प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सूत्रों का दावा है कि इन नामों को सार्वजनिक न करने के लिए पुलिस पर भारी दबाव भी बनाया जा रहा है।

इधर, रायपुर पुलिस ने अब नव्या के बॉयफ्रेंड अयान परवेज को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि अयान भी इस मामले में नए और चौंकाने वाले खुलासे कर सकता है। गौरतलब है कि अब तक पुलिस 60 से अधिक ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें छत्तीसगढ़ के साथ पंजाब के भी कई बड़े पैडलर शामिल हैं। इनके खिलाफ टिकरापारा, कोतवाली, पुरानी बस्ती और गंज थानों में केस दर्ज हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...