बिलासपुर। शहर के एक नामी स्पा सेंटर पर पुलिस ने अचानक छापामारी की, जहां से छह युवतियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को अंदर संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले, जिससे अवैध धंधे की आशंका और गहरी हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पहले से जानकारी थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है। सीएसपी की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने बिना देर किए छापा मारा, जहां से कई अहम सुराग भी बरामद हुए।
पुलिस अफसरों का कहना है कि हिरासत में ली गई युवतियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं और जल्द ही यह खुलासा होगा कि इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


