रायपुर: 03 सितंबर 2025
तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी के लगातार प्रयासों से रायपुर शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जीएम ऑफिस से प्राप्त पत्र में यह जानकारी दी गई है कि लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 417 पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। रेलवे के जीएडी से इस प्रस्ताव को अनुमोदन भी मिल गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों से मिला आश्वासन
सोसाइटी द्वारा लंबे समय से इस मुद्दे को उठाया जा रहा था। इसी सिलसिले में जीएम ऑफिस को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर रेलवे अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। रेलवे के मुख्य अभियंता द्वारा भेजे गए पत्र में इस परियोजना की पुष्टि की गई है। यह कदम रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
समाज सेवा के प्रति वचनबद्धता
तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सम्मानित सदस्यों को दिया है, जिनके सहयोग और योगदान से यह प्रयास सफल हुआ। सोसाइटी ने स्पष्ट किया है कि समाज के हित और सुविधा से जुड़े ऐसे जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आने वाले समय में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए अपील की है कि इस सकारात्मक खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


