34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

भारत का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और आईटी मंत्री वैष्णव को दी बधाई…

HomeChhattisgarhभारत का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

Date:

नई दिल्ली/रायपुर

Semicon India 2025 सम्मेलन में भारत ने तकनीक के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और विशेष रूप से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस लॉन्च व्हीकल्स के लिए विकसित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और निर्णायक इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ‘विक्रम’ न केवल भारत की अंतरिक्ष तकनीक को मजबूती देगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर देश की तकनीकी श्रेष्ठता का परिचय कराएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप इस प्रोसेसर का निर्माण भारत की युवा इंजीनियरिंग प्रतिभा और वैज्ञानिक समुदाय की मेहनत का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर केवल अंतरिक्ष अनुसंधान ही नहीं, बल्कि रक्षा, संचार और उच्च तकनीकी क्षेत्रों में भी उपयोगी सिद्ध होगा।

श्री साय ने आगे कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को इस सफलता से नई गति मिलेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह उपलब्धि स्वर्णिम भारत की नई पहचान है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...