37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर के बेबीलॉन होटल में आग, 35 लोग फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

HomeChhattisgarhरायपुर के बेबीलॉन होटल में आग, 35 लोग फंसे – रेस्क्यू ऑपरेशन...

Date:

रायपुर /जी.भूषण (02 सितम्बर 2025)

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलॉन होटल में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे होटल की बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे लिफ्ट बंद हो गई और करीब 35 लोग फ्लोर पर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

जानकारी के अनुसार, होटल की तीसरी मंजिल से आग की लपटें उठीं। फिलहाल दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। वहीं, होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर रायपुर कलेक्टर और एसपी स्वयं मौजूद हैं और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रशासन ने प्राथमिकता से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान केंद्रित किया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...