33.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

सुप्रसिद्ध कवि केदार सिंह परिहार का निधन, प्रदेश में शोक की लहर…

HomeChhattisgarhसुप्रसिद्ध कवि केदार सिंह परिहार का निधन, प्रदेश में शोक की लहर...

Date:

रायपुर : 31 अगस्त 2025,

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती, संस्कृति और आत्मा को अपने शब्दों से जीवंत करने वाले सुप्रसिद्ध कवि केदार सिंह परिहार का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत और प्रदेश में शोक की लहर है।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ ल छांव करें बर, मैं छानी बन जातेंव!! छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और आत्मा को अपने शब्दों में जीवंत करने वाले कवि श्री केदार सिंह परिहार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें।”

कवि परिहार का जन्म 7 मार्च 1952 को वर्तमान मुंगेली जिले के ग्राम पलानसरी में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके पिता स्व. भागवत सिंह परिहार और माता स्व. अंबिका सिंह थीं। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने दुर्ग जिले के ग्राम गाड़ामोर में प्राप्त की, जबकि हाई स्कूल की पढ़ाई बी.आर. साव हायर सेकेंडरी स्कूल, मुंगेली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने एस.एन.जी. महाविद्यालय, मुंगेली से स्नातक की डिग्री ली और वर्ष 1975 में जांजगीर लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। अपने जीवनकाल में कवि परिहार ने छत्तीसगढ़ी साहित्य को नई पहचान दिलाई और जन-जन के बीच लोकप्रिय हुए। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related