33.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

छत्तीसगढ़ में कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 5 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 5 सितंबर...

Date:

रायपुर : 30 अगस्त 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि अब 5 सितंबर तक होगी।

गौरतलब है कि पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई थी। लेकिन कई सीटें रिक्त रह जाने और अनेक विद्यार्थी समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी न कर पाने के कारण शासन ने यह निर्णय लिया है। नई तिथि तय होने से अब विद्यार्थी निर्धारित समय तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।

शासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related