27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 सितम्बर से लागू होगा नया नियम…

HomeChhattisgarhबिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 सितम्बर से लागू होगा नया नियम...

Date:

रायपुर : 30 अगस्त 2025

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कराने अब शासन-प्रशासन के साथ पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी कमर कस ली है। एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 1 सितम्बर से बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस नियम के लागू होने के बाद अब पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। पेट्रोल पंपों पर इस संबंध में बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि आम वाहन चालकों को नियम की जानकारी दी जा सके।

एसोसिएशन का मानना है कि यह कदम सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले जनधन के नुकसान को कम करने में मददगार साबित होगा। इस फैसले को लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। वहीं, यदि कोई बाइक सवार पंप कर्मचारियों से विवाद करता है या बिना हेलमेट पेट्रोल की मांग करता है, तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए भी यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related