रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार – सहआरोपी फरार…

HomeCHHATTISGARHरिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार – सहआरोपी फरार...

Date:

जगदलपुर: 21 अगस्त 2025;

जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला लालबाग निवासी 64 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी हरिनंदन सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले वर्ष 2020-21 में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर निवासी वैद्यनाथ ठाकुर से हुई। उसने हरिनंदन को बताया कि बयागुड़ा टोल नाके के पास तीन एकड़ नजूल जमीन है, जो दिलीप सांवरा के कब्जे में है और बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस पर हरिनंदन ने दिलीप से 10 लाख रुपए में सौदा कर लिया। नौकरी में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने जमीन पर खेती करने की अनुमति भी दिलीप को दे दी।

बाद में दिलीप ने बेटे की शादी का हवाला देकर हरिनंदन से 10 लाख रुपए और ले लिए। सेवानिवृत्ति के बाद जब हरिनंदन घर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनकी खरीदी जमीन किसी और को बेच दी गई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप सांवरा उर्फ दिलीप कुमार नाग (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं सहआरोपी वैद्यनाथ ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

राजिम टीआई अमृत लाल साहू को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला प्रशस्ति पत्र…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ राजिम। बेहतर पुलिसिंग और मामलों के त्वरित निराकरण...