21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति, अंबेडकर अस्पताल का होगा आधुनिकीकरण…

HomeChhattisgarhराजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति, अंबेडकर अस्पताल का होगा आधुनिकीकरण...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़ :

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और राज्य की निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल रायपुर के जीर्णोद्धार, नए निर्माण कार्य और 700 बेड के एकीकृत अस्पताल के निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल जल्द ही आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। उन्होंने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल और सिकल सेल संस्थान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम को सुदृढ़ करने और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कदम तुरंत उठाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री रितेश अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज रायपुर के डीन डॉ. विवेक चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related