राजनांदगाँव : 13 अगस्त 2025
राजनांदगांव के गुरुघासीदास सांस्कृतिक भवन में ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समिति की मांग पर उन्होंने 10 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की और बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों के विकास के लिए 75 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
यह भी पढ़े : ट्रक ड्राइवर को नग्न कर पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर इनाम घोषित…
डॉ. सिंह ने मिनीमाता को देश की पहली महिला सांसदों में शामिल बताते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक रामजीभारती सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में मिनीमाता की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


