22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर ..

HomeChhattisgarhबीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर ..

Date:

बीजापुर : 21 मार्च 2023 (बस्तर प्रतिनिधि )

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन दिनों नक्सली गतिविधियाँ बढ़ गयी हैं | कभी आगजनी तो कभी बैनर लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं | इस क्रम में आज सुबह बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में करीब 6.30 बजे के बीच मुठभेड़ हुई | बीजापुर एस.पी.आंजनेय वार्ष्णेय ने मुठभेड़ की पुष्टि की | उन्होंने बताया कि पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में महिला नक्सली मारी गयी है | मुठभेड़ के बाद तलाशी के दौरान में 12 बोर की रायफल सर्चिंग में मिली है |

आपको बता दें कि,सोमवार को कांकेर के कोयलीबेडा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी 10 गाड़ियों में आग लगा दी | चूँकि कुछ दिनों पहले ही BSF केम्प बनाया गया था | जिसके कारण नक्सली बौखला गए हैं | नारायण पुर के सोलर पैनल में आग लगा दी साथ ही फायरिंग भी की| हालांकि इस फायरिंग में किसी को नुक्सान नहीं हुवा है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related