31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायकों के पेशन और भत्ते बढ़ाने का विधेयक किया पेश…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायकों के पेशन और भत्ते बढ़ाने का...

Date:

रायपुर : 20 मार्च 2023.

छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनावी साल में सदन में लगातार कई विधेयक पेश कर रही है | इसी क्रम में सोमवार को बघेल सरकार ने विधानसभा ने पूर्व विधायकों के पेंशन और भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव वाला विधेयक पेश किया | यह संशोधन विधेयक है | संसदीय कार्य मंत्री रवींद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन ,भत्ता, और पेंशन संशोधन विधेयक 2023 पेश किया | जिसमे पूर्व विधयाकों को टेलीफोन और अर्दली भत्ता देने का भी प्रस्ताव है |

पत्रकारों से चर्चा के दौरान संसदीय मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि विधेयक अगले कुछ दिनों में सदन में पास हो जाएगा | जिसमे पूर्व विधायकों की पेंशन 35000/- से बढाकर 58300/- रुपये करने का प्रस्ताव है | इसके अलावा प्रत्येक मौजूदा सदस्य रेलवे और हवाई यात्रा के लिए 8 लाख रुपये प्रति वर्ष की बजाय 10 लाख रुपये प्रति वर्ष पाने का हकदार होगा | इसी तरह पूर्व विधायकों के लिए यह राशि 4 लाख रुपये से बढाकर 5 लाख रुपये होगी | पूर्व विधायक टेलीफ़ोन भत्ता 10000/- और 15000/- अर्दली भत्ता पाने का हकदार होगा | अधिकारियों के अनुसार पूर्व सदस्यों के लिए टेलीफोन और अर्दली भत्ते का प्रावधान नहीं था |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...