17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

अंबिकापुर में त्योहारी सीजन पर मिलावटी पनीर की खेप पकड़ी गई, 155 किलो पनीर जब्त…

HomeChhattisgarhAmbikapurअंबिकापुर में त्योहारी सीजन पर मिलावटी पनीर की खेप पकड़ी गई, 155...

Date:

अंबिकापुर: 08 अगस्त 2025

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में विभाग ने शुक्रवार को तुलसी चौक स्थित राधे कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश देकर 155 किलो पनीर जब्त किया, जिसकी गुणवत्ता पर संदेह जताया गया है।

सूत्रों के अनुसार, गौरव जयसवाल नामक व्यापारी दुर्ग से लगभग 200 किलो पनीर मंगवाया था, जो कि बिना ब्रांड और लूज पैकिंग में था। इसकी सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर पनीर को जब्त करते हुए सैंपल जांच के लिए भेजा।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में नकली पनीर, खोवा और मिठाइयों की मिलावट के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं, इसलिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। पूरे जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 50 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जहां से कई नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्क रहें और संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...