छत्तीसगढ़ भाजपा में लंबे समय से अटकी नियुक्तियां अब जल्द पूरी होंगी। आदेश 10 अगस्त को जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री के चार पदों में से एक पद घटाकर तीन किया जाएगा। दो नए महामंत्री बनाए जाएंगे। रेस में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, रजनीश सिंह और अखिलेश सोनी के नाम शामिल हैं। गुलशन ऋषि और अमरजीत दुआ को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों संग मनाया पहला रक्षाबंधन, दी ‘सुरक्षित और विकसित’ दिल्ली की सौगात…
छह नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होंगे, जिनमें दो महिला और चार पुरुष होंगे। मीडिया प्रभारी के लिए हेमंत पाणिग्रही और अनुराग अग्रवाल प्रमुख दावेदार हैं। प्रवक्ता टीम की संख्या भी घटाई जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो, 7 मोर्चों और 30 प्रकोष्ठों में भी नए अध्यक्ष बनेंगे। महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के सरकारी बोर्ड में जाने से यह पद खाली होगा। भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत की जगह भी नया चेहरा आएगा, जिसमें जातिगत समीकरण अहम रहेंगे।
संगठन पर चर्चा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के साथ हो चुकी है। अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


