22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राजधानी समेत आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज ;छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में होगी झमाझम बारिश …

HomeChhattisgarhराजधानी समेत आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज ;छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों...

Date:

रायपुर : 08 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है। इसका मतलब ये है कि, प्रदेश में अब फिर से जमकर बारिश होगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी आज बारिश हो सकती है। आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

 वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, फ़िलहाल प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रूककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related