16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

दुर्ग में सिविल कांट्रेक्टर के साथ ठगी ,5 आरोपी गिरफ्तार .

HomeChhattisgarhदुर्ग में सिविल कांट्रेक्टर के साथ ठगी ,5 आरोपी गिरफ्तार .

Date:

दुर्ग : 20 मार्च 2023

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक सिविल कांट्रेक्टर के साथ ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी लोगों को SMS द्वारा डेटिंग और मीटिंग का झांसा देकर ऑनलाइन पेमेंट कराते थे और बदनामी का डर दिखाकर लोगों से मोती रकम वसूलते थे | आज सोमवार को पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया | इस गिरोह के लोगों ने दुर्ग में पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक सिविल कांट्रेक्टर से ठगी की थी | पुलिस ने कोलकता में 10 दिन तक रेकी करने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | जिनमे 2 पुरुष और 3 महिलायें हैं | ट्रांजिट रिमांड पर 2 आरोपियों को दुर्ग लाया गया | अन्य गिरफ्तार आरोपियों को भी जल्द दुर्ग लाया जाएगा |

दुर्ग एस.पी.अभिषेक पल्लव ने बताया कि पद्मनाभपुर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग से 11 लाख रुपयों की ठगी की गयी थी | जिसने ने पुलिस से शिकायत की थी | तब उस शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाही किया | एस.पी.अभिषेक पल्लव के मुताबिक़ आरोपी रेहान उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में पोर्न साईट देखने वालों का डेटा उपलब्ध कराता था | आरोपिगण के द्वारा एक कंपनी बनाकर फर्जी काल सेंटर चलाते थे | जो पोर्न साईट देखने वालों को लुभावने SMS भेजकर अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनको बदनामी का डर दिखाकर लाखों रुपये वसूल कर लेते थे | बताया जा रहा है कि अब तक 600 लोगों को अपना शिकार बना चूका है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...