17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 100 यूनिट तक ही राहत…

HomeChhattisgarhहाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 100 यूनिट तक...

Date:

रायपुर : 05 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘हाफ बिजली बिल योजना’ में संशोधन करते हुए अब केवल पहले 100 यूनिट तक ही आधे बिल की छूट देने का फैसला किया है। पहले यह छूट 400 यूनिट तक लागू थी, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलती थी। अब नई व्यवस्था में 100 यूनिट से ज्यादा खपत करने पर पूरी दर से बिल चुकाना होगा। इससे उन उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा जिनकी मासिक खपत 150 से 400 यूनिट के बीच है। अनुमान है कि 400 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को अब करीब ₹770 ज्यादा चुकाने होंगे।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर सियासी तकरार तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर रची साजिश का आरोप…

इसके साथ ही बिजली की दरों में भी 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी 25 पैसे प्रति यूनिट है। हालांकि, लगभग 15 लाख बीपीएल परिवारों को पहले की तरह हर महीने 30 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती रहेगी। सरकार का दावा है कि नई व्यवस्था से अब भी लगभग 31 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलती रहेगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्र की ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना’ को राज्य में तेजी से लागू किया जा रहा है। इसमें सोलर प्लांट लगाने पर उपभोक्ताओं को ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है।

विपक्ष ने इस बदलाव को जनता के साथ धोखा बताते हुए विरोध किया है और कहा है कि इससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related