41.1 C
Raipur
Saturday, May 23, 2026

खैरागढ़ में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhखैरागढ़ में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार...

Date:

खैरागढ़ : 02 अगस्त 2025

खैरागढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते चार महीनों से हो रही चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गंडई और छुईखदान थाना क्षेत्र में हुई 9 बड़ी चोरियों की जांच कर पुलिस ने 12 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लगभग 11.30 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, बाइक और मोबाइल फोन शामिल हैं।

यह भी पढ़े : फोर-लेन सड़क निर्माण का विरोध, सरसीवां के नागरिकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

गिरोह के सदस्य दिन में गांवों में घूमकर रेकी करते थे और रात में बुजुर्ग दंपत्तियों के घरों, सुनसान इलाकों और खेत किनारे के मकानों को निशाना बनाते थे। ताले तोड़कर चंद मिनटों में सामान समेटकर फरार हो जाते थे।

पुलिस, साइबर सेल और गंडई थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने, मजबूत ताले लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि : आज रायपुर में सजेगी यादों भरी संगीत संध्या…

रायपुर/ छत्तीसगढ़/ मनोरंजन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शहर के कलाकार...