29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

खरसिया स्टेशन चौक अब परशुराम चौक हुवा..

HomeChhattisgarhखरसिया स्टेशन चौक अब परशुराम चौक हुवा..

Date:

खरसिया: 20 मार्च 2023.(कैलाश गर्ग )

खरसिया चौक को अब किस नाम से जाना जाय,यह लोगों में संशय बनी हुयी है | दरअसल खरसिया के इस स्टेशन चौक को पूर्व में रघुवीर सिंह ठाकुर के नाम से था | उसके बाद उसी चौक का नाम लखीराम चौक किया गया| अब भगवान परशुराम के नाम से उत्तर चौक का नामकरण किया गया है|

भगवान परशुराम की जयंती पर आज ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया | जुलूस गायत्री मंदिर से निकाला गया जहां ब्राह्मण समाज के सभी बुजुर्ग महिलाएं एवं युवा वर्ग ने इसमें हिस्सा लिया | बैंड बाजों के साथ भगवान परशुराम की मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया गया | नगर के रोटरी क्लब, लायंस क्लब ,सिंधी समाज, शिव मंदिर चौक पर जुलूस में सम्मिलित हुवे और उपस्थित लोगों का स्वल्पाहार एवं कोल्ड ड्रिंक के साथ स्वागत किया गया | यहाँ की परंपरा रही है जो खटिया में जगबीर जुलूस निकाला जाता है सभी का स्वागत भव्य रूप से किया जाता है |
परशुराम की मूर्ति के अनावरण के समय शक्ति, बाराद्वार, चांपा, नैला, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, भाटापारा, झारसुगड़ा से लोग भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण हेतु भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे थे| नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, राइस मिल एसोसिएशन रायगढ़ जिला के अध्यक्ष अनिल शर्मा ,राजेश शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष, प्रतिनिधि सुनील शर्मा, राजेश शर्मा एवं परिवार के सहयोग से आज भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण हुआ है| करीब 500000 लाख रुपए से निर्मित भगवान परशुराम सेव मंच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री उमेश पटेल,छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मूर्ति के अनावरण से किया| इस दौरान करतल ध्वनि के साथ भगवान परशुराम का जय जयकार लगाया गया |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...