21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 अगस्त से होगी शुरू, बृजमोहन अग्रवाल ने जताया आभार…

HomeChhattisgarhरायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 अगस्त से होगी शुरू, बृजमोहन अग्रवाल ने जताया आभार...

Date:

रायपुर: 01 अगस्त 2025

रायपुर से जबलपुर के बीच 3 अगस्त से नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा के शुभारंभ पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह सेवा न केवल यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को भी मज़बूती देगी।

सांसद ने बताया कि राज्य में ₹44,657 करोड़ की लागत से रेलवे प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है और वर्ष 2025-26 के बजट में ₹6,925 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के 32 स्टेशनों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुनर्विकास हो रहा है, जिनमें से 5 का लोकार्पण स्वयं प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने आमजन से 3 अगस्त के इस ऐतिहासिक रेल शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related