32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

इंदौर एयरपोर्ट से तीन शहरों की सीधी फ्लाइट बंद, जम्मू की सेवा अक्टूबर से फिर शुरू…

HomeMadhya PradeshIndoreइंदौर एयरपोर्ट से तीन शहरों की सीधी फ्लाइट बंद, जम्मू की सेवा...

Date:

इंदौर : 01 अगस्त 2025

इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित नासिक, उदयपुर और जोधपुर की सीधी फ्लाइट्स 1 अगस्त से बंद कर दी गई हैं। इन रूट्स पर कम बुकिंग और रोटेशन प्रक्रिया को इसका कारण बताया गया है। यात्रियों को अब इन शहरों तक पहुंचने के लिए दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी, जिनका किराया दोगुना तक हो सकता है।

बंद हुई फ्लाइट्स:

  • जोधपुर (6E-7358/7359) – इंदौर से सुबह 10:40 बजे, जोधपुर से 12:45 बजे वापसी
  • उदयपुर (6E-7348/7424) – इंदौर से दोपहर 2:40 बजे, उदयपुर से शाम 4:20 बजे वापसी
  • नासिक (6E-7109/7155) – इंदौर से दोपहर 2:45 बजे, नासिक से शाम 4:15 बजे वापसी

यह भी पढ़े : दक्षिण सिंगपुर रेंज में 71.63 एकड़ वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया…

इससे पहले जुलाई में अहमदाबाद और जयपुर की भी एक-एक फ्लाइट बंद की जा चुकी है। वहीं शिर्डी, जम्मू, प्रयागराज, वाराणसी, सूरत आदि शहरों की सीधी उड़ानें पहले ही बंद हो चुकी हैं।

अच्छी खबर यह है कि इंदौर-जम्मू की सीधी फ्लाइट अक्टूबर से फिर शुरू होगी।
यह सेवा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।

  • फ्लाइट 6E 959: सुबह 9:10 बजे इंदौर से जम्मू
  • फ्लाइट 6E 6738: सुबह 11:50 बजे जम्मू से इंदौर

यह सेवा वैष्णोदेवी और कश्मीर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...