18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायपुर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई…

HomeChhattisgarhरायपुर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई...

Date:

रायपुर : 31 जुलाई 2025

नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में हो रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई बोरिया खुर्द, डुण्डा, विंध्य नगर और कांदुल रोड इलाके में की गई, जहां कुल लगभग 19 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण कार्य हो रहा था।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे सहित पुलिस बल की उपस्थिति में कांदुल रोड, जगदम्बा विहार के पास करीब 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। अवैध बाउंड्रीवाल को गिराकर रोड कटिंग की गई।

यह भी पढ़े : जल जीवन मिशन, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरी गाज, 9 के टेंडर निरस्त…

इसी प्रकार डूंडा दुर्गा विहार के पीछे करीब 6 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। वहीं न्यू संतोषी नगर बोरिया खुर्द में नगर निगम की अनुमति के बिना बनाए गए 16 अवैध भवनों को तोड़ा गया।

इसके अलावा जोन 1 के वार्ड क्रमांक 4 स्थित विंध्य नगर क्षेत्र में अनुग्रह सोसायटी के पीछे लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। नगर निगम जोन 1 की टीम ने बताया कि इस भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से नींव डाली जा रही थी, जिसकी जांच कर जल्द ही प्लाटिंगकर्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई जोन 1 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता डी.के. पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख और उप अभियंता गोपाल प्रधान की उपस्थिति में संपन्न हुई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...