27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

रेलवे ने रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस पर 4 पैसेंजर ट्रेनें की रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी…

HomeChhattisgarhBILASPURरेलवे ने रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस पर 4 पैसेंजर ट्रेनें की रद्द,...

Date:

बिलासपुर: 31 जुलाई 2025

रेल प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के तहत 6 से 15 अगस्त तक 4 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों के दौरान ट्रेनों की रद्दीकरण से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। संबलपुर स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे ये निर्णय लिया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें:

  1. 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (6-14 अगस्त तक)
  2. 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर (7-15 अगस्त तक)
  3. 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर (6-14 अगस्त तक)
  4. 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (7-15 अगस्त तक)

वहीं, 6 ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त एसी कोच:
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 3 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त एसी कोच जोड़े हैं:

  • 18241/42 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस: 1 अगस्त से अतिरिक्त AC-2 व AC-3 कोच
  • 18756/55 अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस: 2 अगस्त से अतिरिक्त AC-2 व AC-3 कोच
  • 22867/68 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस: 1 अगस्त से 2 अतिरिक्त AC-3 कोच

रेलवे का कहना है कि यह कदम बर्थ कन्फर्मेशन की संभावना बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उठाया गया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...