27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

शराब घोटाला मामला: अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी को बताया वैध…

HomeChhattisgarhशराब घोटाला मामला: अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी को...

Date:

रायपुर: 29 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जेल में बंद प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध ठहराने और FIR रद्द करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश पूरी तरह से कानून सम्मत हैं।

अनवर ढेबर की ओर से दाखिल याचिका में तीन प्रमुख मांगें की गई थीं:

1.FIR को रद्द किया जाए, 2. गिरफ्तारी को असंवैधानिक घोषित किया जाए, 3.रिमांड आदेशों को निरस्त किया जाए

ढेबर ने दावा किया था कि उन्हें 4 अप्रैल को बिना किसी कानूनी सूचना के हिरासत में लिया गया और 5 अप्रैल दोपहर तक औपचारिक रूप से गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न तो उनके परिजनों को सूचना दी गई और न ही केस डायरी या पंचनामा उपलब्ध कराया गया, जो सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइंस का उल्लंघन है।

राज्य सरकार की ओर से अदालत में पेश होकर कहा गया कि: अनवर ढेबर की दो जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज की जा चुकी हैं। गिरफ्तारी और रिमांड की पूरी प्रक्रिया विधिसम्मत है।

दोनों पक्षों की दलीलों और दस्तावेज़ों की गहन समीक्षा के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि अनवर ढेबर की गिरफ्तारी और रिमांड में कोई भी कानूनी खामी नहीं है। इस फैसले के बाद, अनवर ढेबर को इस मामले में फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।

अनवर ढेबर, रायपुर के पूर्व महापौर के भाई हैं और छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मुख्य आरोपी माने जाते हैं। ACB ने उन्हें 4 अप्रैल को हिरासत में लिया था। यह मामला करोड़ों रुपये के सरकारी राजस्व की हेराफेरी से जुड़ा हुआ है, जिसमें राजनीतिक संरक्षण और अफसरशाही की मिलीभगत के गंभीर आरोप भी हैं।

देखे: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...