रायपुर, 27 जुलाई 2025
श्री बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर 2 देवेंद्र नगर, रायपुर में आज सुबह 11 बजे जिला विकास तरंगिणि छत्तीसगढ़ द्वारा महिला आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी निःशुल्क दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री रेवड़ शुक्ल, प्रांत संयोजक विकास तरंगिणि छत्तीसगढ़, कैप्टन ओंकार, श्री रामबहादुर सिंह, श्री आनंद साहू, श्रीमती लोचन सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह, एम. श्रीनिवास रेड्डी, श्रीमती पी. शकुंतला (विजयनगरम विकास तरंगिणि, आंध्रप्रदेश) और उनकी टीम के सदस्य श्री रवि कुमार, आंध्र एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी, एल. रुबेश राव, एवं आंध्र महिला मंडल के सदस्य शामिल हुए।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित कराना रहा।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह शिविर विकास तरंगिणि द्वारा विभिन्न राज्यों एवं देशों में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==


