29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

नवा रायपुर में Aspire Pharmaceuticals की अत्याधुनिक इकाई का शुभारंभ आज…

HomeChhattisgarhनवा रायपुर में Aspire Pharmaceuticals की अत्याधुनिक इकाई का शुभारंभ आज...

Date:

रायपुर: 19 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी के नव विकसित औद्योगिक क्षेत्र नवा रायपुर में आज 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे “Aspire Pharmaceuticals” की अत्याधुनिक फार्मा निर्माण इकाई का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह यूनिट नया रायपुर के सेक्टर-5 में स्थित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इसकी अध्यक्षता करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, तथा अनेक विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि, निगम-मंडलों के अध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें;अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, परिवार संग की मां नर्मदा व भगवान शिव की पूजा…

प्रदेश में फार्मा क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान

Aspire Pharmaceuticals की यह परियोजना राज्य में ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत स्थापित की गई है। निदेशक मंडल के सदस्य कोमलचंद चोपड़ा, उज्जवल दीपक, और अनिल देशलहरा ने बताया कि यह यूनिट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित है, जो पूरी तरह स्वचालित और पर्यावरण-संवेदनशील तकनीकों से युक्त है। यह इकाई न केवल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 100 से अधिक युवाओं को रोजगार दे रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ को फार्मास्युटिकल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

अनुसंधान, नवाचार और निर्यात का नया केंद्र:

यह हाई-टेक यूनिट फार्मा निर्माण के साथ-साथ अनुसंधान, विकास और निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। आने वाले वर्षों में Aspire Pharmaceuticals छत्तीसगढ़ को वैश्विक औषधि मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में कार्यरत रहेगा। निदेशक मंडल ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि औद्योगिक विभाग की सरल और निवेशक-हितैषी नीतियों, नया रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) द्वारा भूमि आवंटन की सुगमता, स्वास्थ्य विभाग एवं CGMSC की नीति सहायता, और SIDBI की आर्थिक मदद एवं सुरक्षा ने इस परियोजना को त्वरित गति से साकार करने में विशेष भूमिका निभाई है।

छत्तीसगढ़ को मिलेगा फार्मा नेतृत्व

उद्घाटन समारोह में यह विश्वास जताया गया कि यह यूनिट न केवल उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का उत्पादन करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को फार्मा क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने में मदद करेगी। यह परियोजना स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ निवेश और नवाचार की संभावनाएं भी खोलेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related