आरंग: 19 जुलाई 2025
श्री हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग के प्रतिनिधिमंडल ने आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के आमंत्रण को ससम्मान स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की इच्छा जताई। उन्होंने लोधी समाज के योगदान को याद करते हुए समाज की प्रशंसा की और कहा कि लोधी समाज ने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वीरांगना अवंती बाई लोधी जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की जयंती समारोह नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करता है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आरंग के पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, हरदेव लोधी समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी, उपाध्यक्ष टुकेश्वर लोधी, सह सचिव कुबेर लोधी, सलाहकार गजानंद गारूडिक, गणपत राम लोधी, इकाई प्रमुख टेकचंद लोधी एवं गजानंद लोधी उपस्थित थे।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


