जांजगीर : 17 जुलाई 2025
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज को सशक्त बनाने हेतु बैंकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला का उद्देश्य बैंकों एवं स्व-सहायता समूहों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करते हुए महिला समूहों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में नियति ध्रुवे, एनआरपी श्री गगन बिहारी भुईयां, एलडीएम श्री नरोत्तम साहू, जिला मिशन प्रबंधक श्री उपेन्द्र कुमार, सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधक, विकासखंड प्रभारी, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र, बैंक सखी एवं बिहान टीम के सदस्य शामिल हुए।
यह भी पढ़े : शिवसेना ने स्थापना दिवस पर ज्योतिर्लिंग अभिषेक व चरवाहा सम्मान कर किया गौ रक्षा संकल्प…
प्रशिक्षण के दौरान बैंकरों को ऑनलाइन ऋण आवेदन प्रणाली, स्व-सहायता समूहों को ऋण से जोड़ने की प्रक्रिया, ऋण स्वीकृति व वितरण, दस्तावेजीकरण प्रक्रिया, तथा आरबीआई के मास्टर सर्कुलर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रस्तुतिकरण (PPT) के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि बैंकरों की सक्रिय भागीदारी से महिला समूहों की आर्थिक स्थिति सशक्त होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
यह कार्यशाला बैंकों और स्व-सहायता समूहों के बीच मजबूत सहभागिता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र को उपयोगी और व्यवहारिक बताया।
हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


