25.7 C
Raipur
Saturday, March 14, 2026

दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर…

HomeTELANGANAhydrabadदिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन, फिल्म जगत में शोक की...

Date:

750 से अधिक फिल्मों में निभाई यादगार भूमिकाएं, 2015 में मिले पद्म श्री

हैदराबाद : 13 जुलाई 2025

दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का रविवार सुबह 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उनके निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। कोटा श्रीनिवास राव ने तेलुगु, तमिल सहित कई भाषाओं की 750 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वे अपनी दमदार संवाद अदायगी और खलनायक से लेकर चरित्र भूमिकाओं तक के लिए मशहूर थे। सामी, थिरुपाची, सकुनी और गो जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति…

एक अभिनेता के साथ-साथ वे एक कुशल डबिंग आर्टिस्ट और गायक भी थे। फिल्मों के अलावा उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2015 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। उनके निधन पर फिल्मी दुनिया के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related