चेन्नई, 13 जुलाई 2025.
चेन्नई पोर्ट से डीजल लेकर निकली एक मालगाड़ी में रविवार को तमिलनाडु के थिरुवल्लूर जिले के पास अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए और उसी दौरान आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेलवे का बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा थिरुवल्लूर जिले के नजदीक उस वक्त हुआ जब मालगाड़ी तेज गति से गुजर रही थी। तकनीकी खराबी या पटरी में किसी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। आसपास के इलाके को एहतियातन खाली कराया गया है और रेल यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेल मंत्री ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और तत्काल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


