रायपुर : 06 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर चार लोगों से 21.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि आरोपी एन जिल्लैया उर्फ जीतू से तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने अमलीडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा दिया और किस्तों में पैसे लिए, लेकिन फ्लैट नहीं दिया। जीतू ने प्रफुल्ल से 5.10 लाख रुपये, नर्मदा खुटे से 7.5 लाख, दीक्षा जांगड़े से 2 लाख और सुनिल कुमार पात्रे से 2 लाख रुपये लिए।
पैसा वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


