बस्तर : 03 जुलाई 2025
कोरापुट-किरंदुल रेललाइन पर मल्लीगुड़ा-जरती स्टेशन के बीच भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ है। ट्रैक पर मिट्टी और चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम और हिराखंड एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्रैक से मलबा हटाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन मार्ग बहाली में कितना समय लगेगा, यह स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट…
बस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। लैंडस्लाइड के कारण यात्री परेशान हैं और सड़क मार्ग ही विकल्प बचा है, जहां निजी वाहन चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


