22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

कुरूद के प्रसिद्ध माँ चंडी मंदिर में चोरी…

HomeChhattisgarhकुरूद के प्रसिद्ध माँ चंडी मंदिर में चोरी...

Date:

धमतरी, 23 जून 2025
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद नगर स्थित प्रसिद्ध माँ चंडी मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में घुसकर माँ चंडी के सोने के रानी हार, मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी की चरण पादुका सहित दान पेटी में रखे नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

गौरतलब है कि माँ चंडी मंदिर कुरूद पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है, फिर भी चोर बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। इस घटना के बाद नगर में हड़कंप मच गया है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया गया। जांच टीम साक्ष्य जुटाकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जनता में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

इस घटना से नगर में भय और गुस्से का माहौल है। श्रद्धालुओं ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि माँ चंडी मंदिर ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? लोगों ने जोर देकर कहा कि दिखावटी जांच के बजाय जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।

पहले भी हो चुकी है चोरी

गौरतलब है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में भी चोरी हो चुकी है, लेकिन आरोपी आज तक पकड़ में नहीं आए हैं, जिससे नागरिकों में पुलिस प्रशासन के प्रति अविश्वास गहराता जा रहा है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे, लेकिन इस बार नगरवासी त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि उनकी आस्था पर फिर से चोट न पहुंचे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related