36.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

मोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल, मंदिर हसौद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया…

HomeChhattisgarhमोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल, मंदिर हसौद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से...

Date:

मंदिर हसौद, 22 जून 2025

मोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिवान स्टील्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं लोकल मैनेजिंग कमेटी के नॉमिनी अध्यक्ष श्री बी. बी. बेहरा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार झा ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्राचार्या श्रीमती रितु चौधरी द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके उपरांत खेल शिक्षक श्री सुनील कुमार देव, श्री सत्यवान बारिक तथा श्री तरुण कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में सूक्ष्म व्यायाम कराया गया, जिससे सभी उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों में योग के प्रति उत्साह जाग्रत हुआ।

इस अवसर पर श्री तरुण कुमार शास्त्री ने विद्यार्थियों को पद्मासन, पश्चिमोत्तानासन, ताड़ासन, धनुरासन जैसे विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। साथ ही श्री सत्यवान बारिक ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि प्राणायाम सिखाकर इसके लाभ बताए। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

अपने उद्बोधन में श्री संजय कुमार झा ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “योग के माध्यम से स्वास्थ्य की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि धन तो जीवन में कभी भी कमाया जा सकता है, लेकिन स्वास्थ्य अनमोल है।” श्री बी. बी. बेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज 129 देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, हमें इस परंपरा को नियमित रूप से अपनाना चाहिए ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

शाला प्राचार्या श्रीमती रितु चौधरी ने बच्चों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज बच्चे मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनकी आंखें खराब हो रही हैं और एकाग्रता कमजोर हो रही है। अतः योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए ताकि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति बनी रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्री तरुण कुमार शास्त्री ने पतंजलि के योग दर्शन पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वास्थ्य ही सच्चा धन है, इस महामंत्र को अपनाते हुए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए।

अंत में शांति-पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार के इस प्रयास ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायी और सफल बना दिया।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में...

अकलतरा में NI कार्य पूरा, 14 ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के...

छत्तीसगढ़ को रजत से संतोष: रोमांचक फाइनल में पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पुरुष फुटबॉल...