23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: राजधानी समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: राजधानी समेत कई जिलों में आज...

Date:

रायपुर, 18 जून 2025

भीषण गर्मी से जूझ रही छत्तीसगढ़ की जनता को अब राहत मिलती दिख रही है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने गर्मी की तपिश को काफी हद तक कम कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज शाम को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक हुई बारिश ने तापमान में गिरावट लाई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बारिश के चलते खुले क्षेत्रों में न निकलने और वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की चेतावनी दी गई है।

तापमान में गिरावट से राहत:
मौसम बदलने के असर से प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर बादल छाए रहने के कारण धूप कम निकल रही है, जिससे गर्मी में काफी कमी आई है। इससे लोगों को राहत मिली है और वातावरण भी सुहावना हो गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...