27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

फर्जी नंबर प्लेट से कटा चालान, यूपी के वकील ने सीएम को लिखा पत्र…

HomeChhattisgarhBILASPURफर्जी नंबर प्लेट से कटा चालान, यूपी के वकील ने सीएम को...

Date:

बिलासपुर : 15 जून 2025

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक वकील के नाम पर की गई चालानी कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। वकील नवीन कुमार सिंघानिया का दावा है कि उनकी कार कभी गोरखपुर से बाहर नहीं गई, फिर भी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार के नाम पर चालान काट दिया।

वकील को 30 मई 2025 को एक एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि उनकी टाटा नेक्सन कार (UP 53 IN 1053) पर चालान जारी किया गया है। चालान नंबर CG 156938250530100456 है, जो छत्तीसगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किया गया।

यह भी पढ़े :रायपुर को मिला इंटरनेशनल टी-20 मैच की मेजबानी का मौका…

नवीन कुमार ने इस चालान को लेकर गहरी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि न तो वह और न ही उनकी कार कभी छत्तीसगढ़ गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार की फर्जी नंबर प्लेट बनवाकर छत्तीसगढ़ में उपयोग की है। चालान में संलग्न गाड़ी की फोटो को देखने के बाद उन्होंने दावा किया कि वह वाहन उनकी असली कार से मेल नहीं खाता।

वकील ने इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि—

  1. इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  2. फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
  3. उनकी वास्तविक गाड़ी का इससे कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए चालान को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।

वकील ने पत्र में यह भी कहा है कि वह इस फर्जी वाहन से किए गए किसी भी गैरकानूनी कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

मामले ने उठाए ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने राज्य की ट्रैफिक निगरानी प्रणाली और नंबर प्लेट सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि वकील का दावा सही है, तो यह गंभीर चूक मानी जाएगी, जिससे निर्दोष नागरिकों को परेशानी हो सकती है। अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में क्या कदम उठाते हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...