नई दिल्ली : 14 जून 2025
अब आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों के लिए राहत की खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने सभी आधार धारकों को पहचान और पते से संबंधित जानकारी फ्री में अपडेट कराने का एक और साल का मौका दिया है। पहले यह सुविधा 14 जून 2025 तक सीमित थी, लेकिन अब इसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दी गई है।
UIDAI ने बताया कि समय-समय पर आधार में जानकारी अपडेट करना बेहद जरूरी है ताकि पहचान की प्रामाणिकता बनी रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय से रावतपुरा सरकार जी की सौजन्य मुलाकात…
कैसे करें आधार अपडेट?
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- ‘Login’ पर क्लिक कर आधार नंबर, कैप्चा कोड और OTP की मदद से लॉगिन करें।
- ‘Document Update’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपडेट करने योग्य दस्तावेज (जैसे पहचान के लिए पैन कार्ड, पते के लिए वोटर आईडी) चुनें और अपलोड करें।
- फॉर्म को चेक करके सबमिट करें।
- सबमिशन के बाद आपको Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि 14 जून 2026 तक यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने आधार को अपडेट कर लें।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


