31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

खरसिया में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन ..

HomeChhattisgarhखरसिया में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन ..

Date:

खरसिया: 17 मार्च 2023 ( बी.आर.कुर्रे ) माँ शाकंभरी देवी तथा पितृदेवों के आशीर्वाद से 23 मार्च से 30 मार्च तक स्थानीय हरिराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन में मानस मर्मज्ञ अतुलकृष्ण भारद्वाज के मुखारविंद से भागवत कथा की मंदाकिनी प्रवाहित होगी।

वहीं 23 मार्च गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पश्चात कथा स्थल पर श्रीगणेश पूजन, श्रीमद् भागवत कथा का महत्व एवं गोकर्ण का व्याख्यान किया जाएगा। शुक्रवार को भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म तथा सुखदेव परिक्षित संवाद का वर्णन किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को कपिल देव-मुनि संवाद व ध्रुव चरित्र एवं शिव-सती का प्रसंग होगा। वहीं रविवार को नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार को कृष्णजी की बाल लीलाओं का वर्णन आचार्य के श्रीमुख से होगा, तथा गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग भी होगा। मंगलवार को कंस वध, गोपी गीत एवं रुक्मणी विवाह का मांगलिक प्रसंग होगा। बुधवार को सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष एवं व्यास पूजन का कार्यक्रम होगा। वहीं गुरुवार को गीता पाठ एवं हवन के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह की पूर्णाहुति होगी।

होंगी जीवंत झांकियां

आयोजक परिवार के सुनील सुल्तानिया ने बताया कि भागवत कथा के प्रसंगों का प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा जीवंत झांकियों के माध्यम से वर्णन किया जावेगा। वहीं गिरधारी लाल, सीताराम, श्रीकिशन, सुनील सुल्तानिया एवं समस्त सुल्तानिया परिवार ने भक्तों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा रसपान कर पुण्य के भागी बनें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...