29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

HomeChhattisgarhधूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस...

Date:

पत्थलगांव: 17 मार्च 2023 (संजय तिवारी )

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कुकरगांव , मुड़ाबहला खाड़ामाचा की महिलाओ द्वारा सयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। आयोजित महिला दिवस में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय महिलाओं का समय है। सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं, परंतु प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए और महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा बेटियों का शिक्षित होना बहुत आवश्यक है, बेटियों को अवश्य पढ़ाएं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाए एव बेटियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं भारत जोड़ो यात्री रत्ना पैकरा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी व भूमिका व महत्व पर बच्चों को अवगत करवाया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह , साथ में जिला पंचायत सदस्य एवं भारत जोड़ो यात्री रत्ना पैकरा विशिष्ठ अतिथि बीडीसी जय प्रकाश तिर्की एवं तीनों पंचायत के सरपंच शिवरतन नाग, गजाधर नाग, निर्जला नाग एवं पूर्व सरपंच सोनसाय खलखो, धनमती खलखो ,जानकी यादव ,मुरलीधर यादव,हुर्दो यादव,आलम नाग, महिला समूह की एफ एल सी आर पी जयश्री यादव मिशन संस्था में काम करने वाली सिस्टर सविता मेरी ,सुष्मिता, मोनिका और बबिता सिदार,अनिता पैकरा , सभी सक्रिय महिला समूह के अध्यक्ष और सभी महिला समूह की सदस्य उपस्थित थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related