31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर में साय सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुशासन और नेतृत्व पर मंथन…

HomeChhattisgarhरायपुर में साय सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुशासन और...

Date:

रायपुर : 08 जून 2025

छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से राजधानी रायपुर स्थित IIM नवा रायपुर में शुरू हो गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और देश के नामी विषय विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इस चिंतन शिविर में परिवर्तनकारी नेतृत्व, दूरदर्शी शासन, संस्कृति व राष्ट्र निर्माण, सुशासन से निर्वाचन तक और समावेशी डिजिटल व्यवस्था जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य शासन की दिशा और दृष्टिकोण को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनकेंद्रित बनाना है।

यह भी पढ़ें : जल्द आ रहा है पंचायत सीजन 4, रिलीज डेट अब आपके वोट पर निर्भर…

शिविर के दौरान सभी मंत्री अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों, अनुभवों और चुनौतियों को साझा करेंगे। साथ ही सेवा, संकल्प और सीख के मूल मंत्रों पर विचार प्रस्तुत कर भविष्य की योजनाओं पर मंथन करेंगे।यह आयोजन शासन के आत्ममंथन और नीति निर्धारण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जो छत्तीसगढ़ को सुशासन और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related