कमिश्नर श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण…

HomeCHHATTISGARHकमिश्नर श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण...

Date:

आयुष्मान कार्ड बनाकर हितग्राहियों को दिया जाए योजना का लाभ-धावड़े

नारायणपुर: 17 मार्च 2023.(सुनील सिंह राठौर )

आयुक्त बस्तर श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की प्रतिदिन की उपस्थिति, ओपीडी के औसत के आधार पर लैब में टेस्ट की जानकारी लिए और अस्पताल के आपात कालीन कक्ष, लेबर कक्ष, एनआरसी कक्ष, निर्माणधीन हमर लैब का निरीक्षण किए। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम जितेंद्र कुर्रे, सीएमएचओ डॉ. विनोद भोयर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


कमिश्नर ने अस्पताल में उपचार करवा रहे मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी लेकर आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज करवाने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए ताकि माड़ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर वसंत ने बताया कि अभी जिले में शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।


कमिश्नर ने प्रसव सेंटर के जीर्णाेद्धार कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में निर्धारित बेड के आधार पर गंभीर कुपोषित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए। कमिश्नर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों को प्रावधान के आधार पर भोजन की व्यवस्था और केंद्र में निर्धारित मीनू चार्ट को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र से स्वस्थ हुए बच्चों का भी सतत फॉलो अप करने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने अस्पताल में चिकित्सको और स्वास्थ्य कमर्चारियों उपलब्धता का भी संज्ञान लिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...