24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सरकारी अस्पतालों में कफन और शव वाहन सेवा के नाम पर अवैध वसूली…

HomeChhattisgarhसरकारी अस्पतालों में कफन और शव वाहन सेवा के नाम पर अवैध...

Date:

रायपुर : 07 जून 2025

राज्य के सरकारी अस्पतालों में पोस्टमार्टम के बाद मुफ्त मिलने वाले कफन और मुक्तांजलि शव वाहन सेवा के बावजूद गरीब परिजनों से 500-500 रुपए की वसूली हो रही है। अंबेडकर अस्पताल रायपुर में कांकेर निवासी आदिवासी युवक अजीत के परिजनों से कफन के लिए पैसे मांगे गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम स्टाफ और वाहन चालक गरीब परिजनों को धमकाकर पैसे वसूलते हैं। बीते 10 माह में मुक्तांजलि सेवा के तहत 42,263 शवों का परिवहन हुआ, जिससे लगभग 22 लाख रुपए वसूले गए। कफन की वसूली मिलाकर यह आंकड़ा 40 लाख रुपए से अधिक पहुंच गया है। सरकारी सुविधा होने के बावजूद यह अवैध वसूली गंभीर चिंता का विषय है।

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। दोनों ही पोस्टमार्टम करते हैं। कफन अस्पताल से ही मिलता है। अगर दोनों ने पैसा लिया है तो मैं इसकी जांच कराता हूं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। – डॉ. पीयूष सिंह, प्रभारी पोस्टमार्टम

शव वाहन की सेवा पूरी तरह नि: शुल्क है। इसमें ड्राइवर को किसी तरह का शुल्क या पैसा नहीं देना है। अगर कोई मांगता है तो यह गलत है। ऐसे लोगों की शिकायतें करें। इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कई लोगों को पहले निकाला जा चुका है। -डॉ. कमलेश जैन, नोडल अफसर​​​​​​​

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...