30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

अंबिकापुर में व्यापारियों का जीएसटी टीम के खिलाफ प्रदर्शन, बाजार बंद…

HomeChhattisgarhAmbikapurअंबिकापुर में व्यापारियों का जीएसटी टीम के खिलाफ प्रदर्शन, बाजार बंद...

Date:

अंबिकापुर: 01 जून 2025

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों की कार्यशैली और लगातार छापेमारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को सैकड़ों व्यापारी संगठनों के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे और जीएसटी टीम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। सरगुजा व्यापारी संघ के आह्वान पर शहर के अधिकांश बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं रुकी तो वे प्रतिष्ठानों की चाबियां विभाग को सौंप देंगे। सूरजपुर जिले में भी सोमवार को बंद बुलाया गया है और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा गया है।

व्यापारियों का आरोप है कि बिना जांच के भारी पेनाल्टी लगाई जा रही है और बार-बार एक ही संस्थान पर छापे मारे जा रहे हैं। इससे छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कैट और चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत अन्य संगठनों की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। व्यापार संघ के नेता मुकेश अग्रवाल ने कहा कि यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन होगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...