27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी एजेंट नेटवर्क का भंडाफोड़…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी एजेंट नेटवर्क...

Date:

रायपुर : 01 जून 2025

पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत देशभर में खुफिया जानकारी लीक करने वालों पर एनआईए ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ सहित दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और असम में 15 ठिकानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान एनआईए ने संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वित्तीय दस्तावेज और अन्य अहम कागजात जब्त किए। सूत्रों के मुताबिक, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा समेत कई लोगों को पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एनआईए की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने आतंकी फंडिंग और देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा पाकिस्तान के एजेंटों को मुहैया कराए। इससे पहले एनआईए ने सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोतिराम को भी इसी मामले में पकड़ा था। मोतिराम पर 2023 से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारियां साझा करने और इसके बदले में वित्तीय लाभ लेने का आरोप है।

पटियाला हाउस कोर्ट ने मोतिराम को 6 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी अब भी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...