37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

तुर्की के रुख पर भारत सख्त: DGCA ने इंडिगो को तुर्की एयरलाइंस से लीज समाप्त करने के दिए निर्देश…

HomeNationalतुर्की के रुख पर भारत सख्त: DGCA ने इंडिगो को तुर्की एयरलाइंस...

Date:

नई दिल्ली : 31 मई 2025

तुर्की द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना और पाकिस्तान को खुले समर्थन के बाद भारत में उपजा जनाक्रोश अब कूटनीतिक और आर्थिक दबाव में तब्दील हो रहा है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि वह तुर्की एयरलाइंस के साथ अपने डैम्प लीज समझौते को 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से समाप्त करे।

इंडिगो फिलहाल तुर्की एयरलाइंस से दो बोइंग 777-300 ईआर विमान पट्टे पर लेकर संचालित कर रही है। पहले यह समझौता 31 मई को समाप्त होना था, लेकिन एयरलाइन द्वारा छह महीने के विस्तार की मांग को DGCA ने ठुकरा दिया और केवल तीन महीने की मोहलत दी।

DGCA ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम और गैर-परक्राम्य समय सीमा होगी, ताकि यात्रियों की सुविधाएं बाधित न हों। भारत में तुर्की के खिलाफ तीव्र जनभावनाओं के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यात्रा रद्द की गई हैं और तुर्की पर आर्थिक दबाव भी बढ़ाया गया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...