29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र, योजनाओं के प्रभावी...

Date:

रायपुर : 31 मई 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ विजन डाक्यूमेंट को राज्य के विकास का रोडमैप बताते हुए अधिकारियों से इसे गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान जरूरी है।मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में डिजिटल गवर्नेंस और समय प्रबंधन को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि सक्रिय तहसीलदारों वाले क्षेत्रों में राजस्व प्रकरण कम लंबित रहते हैं। अधिकारियों से जनता के साथ अच्छा व्यवहार कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : कोंडागांव में सीएम विष्णु देव साय से सामाजिक संगठनों की सौजन्य भेंट, सुशासन तिहार की सफलता पर जताया संतोष…

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी फ्लैगशिप योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, धमतरी और रायपुर में पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशने को कहा।मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और लापरवाही पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी।

इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related