छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का...

Date:

रायपुर : 28 मई 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने के बाद दोपहर और शाम को जोरदार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान सूर्य के प्रकोप से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 5–6 दिनों तक प्रदेश के मौसम में ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी से आदिवासी छात्र नेताओं की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा…

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर के समय तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं किसानों और आम जनता को इससे काफी राहत भी मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...